खड़गे का अपमान पूरे दलित समाज का अपमान, भाजपा-संघ की दलित विरोधी मानसिकता बर्दाश्त नहीं – राजेश राम

खड़गे का अपमान पूरे दलित समाज का अपमान

पटना, 9 अप्रैल 2026 –

मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ हिमांता बिस्वा सरमा द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि खड़गे का अपमान पूरे देश के दलित समाज का अपमान है।

बिहार राज्य प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा किभाजपा और संघ परिवार की वह मानसिकता, जो दलितों का अपमान करती है, उसे बदलकर ही कांग्रेस दम लेगी। जिस समाज को सदियों तक हाशिए पर रखा गया, वही समाज अब पूरी ताकत के साथ मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है। सम्मान की लड़ाई भूख की लड़ाई से भी बड़ी होती है और देश का पूरा दलित समाज अपने अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से जरूर देगा।

वहीं नेशनल टैलेंट हंट के बारे में अभय दुबे ने कहा कि समाज के हर वर्ग की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने “नेशनल टैलेंट हंट” कार्यक्रम की शुरुआत की है।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और समाज के प्रति समर्पित युवाओं की पहचान कर उन्हें राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *