नल तो लगा पर जल गायब: घाघरा के 18 पंचायतों में प्यासे लोग

नल तो लगा पर जल गायब: घाघरा के 18 पंचायतों में प्यासे लोग


घाघरा (गुमला): ‘हर घर नल से जल’ योजना घाघरा प्रखंड में दम तोड़ती नजर आ रही है। एक लाख से ज्यादा आबादी वाले इस प्रखंड की 18 पंचायतों में नल तो लगे हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा।

कुहीपाट, कुम्भा टोली, आदर, लफ़सर, नौडीहा, बनियाडीह, बड़काडीह, तुरयाडीह, गुनिया, बुरहु, चपका, चुंदरी पंचायत का हाल सबसे खराब है। करोड़ों खर्च के बाद भी गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं।

योजना के तहत लगाए गए नल सूखे पड़े हैं। जलमीनार और चापानल खराब हैं। महिलाओं और बच्चों को रोज कुएं या नदी से पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने योजना की शुरुआत में ही विरोध कर बदलाव की मांग की थी, लेकिन एजेंसियों ने अनदेखी की। नतीजा आज जमीनी हकीकत में साफ दिख रहा है। अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो मई-जून में संकट और गहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *