पटना।भारत सरकार के आदेश एवं महानिरीक्षक सीमांत पटना श्री निशीत कुमार उज्ज्वल की प्रेरणा से रविवार को सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता उप-महानिरीक्षक (परिचालन) श्री मुन्ना सिंह ने की। उन्होंने बल सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, “तंबाकू एक व्यक्ति मात्र के स्वास्थ्य के लिए ही नहीं वरन् पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए भी क्षतिकारक है। एक अनुशासित बल के सदस्य के रूप में हमारा दायित्व है कि हम स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।”_ इसके बाद DIG मुन्ना सिंह ने सभी बल सदस्यों को तंबाकू मुक्त जीवन की शपथ दिलाई।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर वर्ष 31 मई को WHO के आह्वान पर मनाया जाता है। समारोह का उद्देश्य तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य, आर्थिक और पर्यावरणीय खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा तंबाकू मुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर कमांडेंट श्री सतीश कुमार सहित सीमांत पटना के अन्य पदाधिकारी और 100 बल सदस्य उपस्थित रहे।
