AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, ‘India’s Got Nova’ के साथ दिखाया नया अंदाज़

भोपाल। AI+ स्मार्टफोन ने अपनी Nova 2 Series का विस्तार करते हुए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस बार पारंपरिक लॉन्च से हटकर “India’s Got Nova” नाम के खास कार्यक्रम के जरिए नए स्मार्टफोन्स पेश किए। इस कार्यक्रम को कॉमेडियन समय रैना और टेक एक्सपर्ट राजीव माखनी ने होस्ट किया।

कंपनी का कहना है कि दोनों स्मार्टफोन्स अलग-अलग तरह के यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। Nova 2 Neo पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले और बजट यूज़र्स के लिए है, जबकि Nova 2 Pro कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Nova 2 Neo में MediaTek Dimensity 6300 5G, 120Hz डिस्प्ले, 48MP AI कैमरा और 6000mAh बैटरी दी गई है। वहीं Nova 2 Pro में MediaTek Dimensity 7100, 144Hz FHD+ डिस्प्ले, 48MP AI कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कंपनी ने लॉन्च से पहले Open Review Program भी चलाया, जिसमें रिव्यूअर्स, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को बिना किसी एम्बार्गो के फोन इस्तेमाल करने और अपनी निष्पक्ष राय देने का मौका दिया गया।

दोनों स्मार्टफोन Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। Nova 2 Neo की शुरुआती कीमत ₹12,999 और Nova 2 Pro की शुरुआती कीमत ₹14,999 (बैंक ऑफर सहित) रखी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *