लोहरदगा को मिली आधुनिक इंडोर स्टेडियम की सौगात

उपायुक्त व एसपी ने किया लोकार्पण, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

लोहरदगा। जिले के खिलाड़ियों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर ने परिसदन के समीप नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम एवं जिम का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण कर उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के अधिकारियों को शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं जिला खेल पदाधिकारी को स्टेडियम की नियमित साफ-सफाई, वार्डन की नियुक्ति और खिलाड़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने को कहा। ‘पे एंड प्ले’ व्यवस्था को पारदर्शी बनाने, सदस्यता शुल्क के नियमित संग्रह तथा इसके लिए अलग बैंक खाता खोलने के भी निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि आधुनिक खेल अवसंरचना का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्टेडियम के बेहतर संचालन एवं रखरखाव पर विशेष जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें।

#Lohardaga #IndoorStadium #Sports #Jharkhand #PayAndPlay #PublicEyeNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *