मछली चोरी के विवाद में खूंटाघाट के चौकीदार तीरथ यादव की हत्या: रतनपुर पुलिस ने 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो-स्कोडा जप्त

रतनपुर, बिलासपुर:

रतनपुर थाना क्षेत्र के *नवागांव* में 11 तारीख को *खूंटाघाट के चौकीदार तीरथ यादव* की हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझ गया है। *प्रार्थी श्याम सिंह पोर्ते की शिकायत पर* रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मछली चोरी के विवाद में दी वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार खूंटाघाट के चौकीदार तीरथ यादव अपने एक सहयोगी के साथ सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में सवार 3 लोग उतरे और लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में तीरथ यादव के सहयोगी ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन आरोपियों ने तीरथ यादव की मौके पर ही हत्या कर दी।

प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मछली चोरी को लेकर पुराना विवाद सामने आया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बनी टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

स्कॉर्पियो और स्कोडा जब्त, आरोपी जेल भेजे गए

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त *स्कॉर्पियो वाहन और एक अन्य स्कोडा कार* को भी जब्त कर लिया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल लाठी-डंडों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

रतनपुर पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *