कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले— किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
पटना, 30 अगस्त 2026। बिहार में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद और बीज आसानी से उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने उर्वरक बिक्री व्यवस्था को और अधिक डिजिटल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों को खेती के लिए गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज समय पर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ‘खेत बचाओ, गुणवत्तायुक्त बीज और खाद सुलभ कराओ’ अभियान के तहत 31 अगस्त को कृषि भवन सभागार, मीठापुर, पटना में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण में कृषि विभाग के पदाधिकारियों को डिजिटल एवं फार्मर आईडी आधारित उर्वरक बिक्री व्यवस्था, खाद की उपलब्धता और वितरण प्रणाली के साथ किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि इनपुट उपलब्ध कराने से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
मंत्री ने बताया कि Framework for Fertilizer Sale Application System (FSAS) के माध्यम से ऑनलाइन व्यवस्था विकसित की गई है। iFMS और AgriStack के एकीकरण से उर्वरक की खरीद-बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने का प्रावधान किया गया है।
फार्मर आईडी के आधार पर उर्वरक बिक्री की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वैशाली और शेखपुरा में की गई थी। इसके बाद जहानाबाद, अरवल, शिवहर, लखीसराय और किशनगंज में भी इस व्यवस्था को लागू किया गया है।
कृषि मंत्री ने कहा कि खाद बिक्री व्यवस्था को डिजिटल बनाने का उद्देश्य केवल तकनीकी बदलाव नहीं है, बल्कि किसानों के हित में पूरी व्यवस्था को जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है। सरकार का प्रयास है कि किसानों को जरूरत के समय आवश्यक कृषि इनपुट आसानी से उपलब्ध हो और उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
बिहार कृषि विभाग, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार किसान, किसान आईडी, खाद बिक्री, उर्वरक बिक्री, डिजिटल खाद बिक्री, गुणवत्तायुक्त खाद, गुणवत्तायुक्त बीज, बिहार में खाद, किसान न्यूज़, कृषि समाचार, AgriStack, FSAS, iFMS, डिजिटल कृषि व्यवस्था, खाद वितरण, किसान हित, बिहार सरकार, पटना न्यूज़, बिहार ताजा खबर, कृषि विभाग बिहार, Farmer ID Bihar, Fertilizer Sale Bihar, Bihar Agriculture News
