ग्राम पंचायत सिंगरी भाटा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दो दिवसीय अंबेडकर महोत्सव का आयोजन, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे मूर्ति का अनावरण

ग्राम पंचायत सिंगरी भाटा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दो दिवसीय अंबेडकर महोत्सव का आयोजन, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे मूर्ति का अनावरण

बिलासपुर/रतनपुर।रतनपुर के ग्राम पंचायत सिंगरी भाटा में कल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि बेलतरा विधानसभा के विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहेंगे। श्री शुक्ल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

यह महोत्सव दो दिवसीय होने जा रहा है, 14 और 15 अप्रैल को। जिससे क्षेत्र में लोगों के अंदर एक खुशी का माहौल देखा जा रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ पूरे देश में मनाई जाती है। इसी कड़ी में कल सिंगरी भाटा हाई स्कूल के प्रांगण में अंबेडकर महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी और बाबा साहब के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *