प्रवासी मजदूरों की गुमशुदगी और मौतों पर CFTUI सख्त, गुमला प्रशासन व झारखंड सरकार को सौंपेगा आवेदन

Oplus_16908288

दादर रेलवे स्टेशन से झारखंड का प्रवासी मजदूर लापता, 23 दिनों से परिवार परेशान
गुमला/झारखंड। झारखंड के प्रवासी मजदूरों के दूसरे राज्यों में लापता होने और रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की घटनाओं ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव का है, जहां मजदूरी के लिए गोवा जा रहा युवक प्रयाग उरांव मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
लापता मजदूर प्रयाग उरांव के पिता टूलू उरांव ने 23 नवंबर 2026 को गुमला स्थित मजदूर संघ C.F.T.U.I. के जिला एवं झारखंड प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान को लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने अपने बेटे की सकुशल खोजबीन कराने की गुहार लगाई है।
परिजनों के अनुसार, प्रयाग उरांव गांव के ही युवक अनिल मुंडा के साथ मजदूरी करने गोवा जा रहा था। मुंबई पहुंचने पर दोनों, अनिल मुंडा के भाई परमेश्वर मुंडा के पास रुके थे, जो मुंबई में मजदूरी करता है। इसी दौरान प्रयाग उरांव ने गोवा नहीं जाने और वापस घर लौटने की इच्छा जताई थी। उसने 2 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे फोन पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी भी दी थी।
परिवार का आरोप है कि बाद में प्रयाग उरांव के साथ दादर रेलवे स्टेशन पहुंचे लोगों ने फोन कर बताया कि वह स्टेशन के ईस्ट परिसर से अचानक दौड़ते हुए भाग गया और फिर दिखाई नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने साथियों से उसकी तलाश करने को कहा, लेकिन लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
23 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रयाग उरांव का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने मजदूर संघ से मामले में हस्तक्षेप कर युवक की खोजबीन कराने की मांग की है।
मजदूर संघ C.F.T.U.I. के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रयाग उरांव के साथ रहे अनिल मुंडा और परमेश्वर मुंडा से फोन पर संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया। संघ का कहना है कि मामले में अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
जुम्मन खान ने कहा कि यदि संबंधित लोगों की ओर से सही जानकारी नहीं दी जाती है, तो परिजनों के साथ आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत कार्य को बर्दाश्त नहीं करेगा।
C.F.T.U.I. ने झारखंड के प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार से गंभीरता से पहल करने की मांग की है। संघ का कहना है कि देश के विभिन्न राज्यों में प्रवासी मजदूरों की आवाजाही के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रवासी मजदूर नियंत्रण व्यवस्था और सहायता तंत्र विकसित किया जाना चाहिए।
प्रवासी मजदूरों की लगातार गुमशुदगी और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटनाएं कई सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और लापता प्रयाग उरांव की खोजबीन कब तक पूरी हो पाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *