बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
पटना, 13 अप्रैल 2026 – बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रणेता, महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक, सामाजिक क्रांति के संवाहक और देश के प्रथम कानून मंत्री “भारत रत्न” श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी भावांजलि अर्पित की है।
डॉ. अंबेडकर की दूरदर्शी दक्षता और सृजनशीलता से ही भारतीय लोकतंत्र की मूल धरोहर ने मूर्त रूप लिया।
उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय व समानता, शोषितों और वंचितों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा।
डॉ. अंबेडकर द्वारा भारत को एक आधुनिक, लोकतांत्रिक और समतावादी राष्ट्र बनाने हेतु अतुल्य व उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
