रांची का तपोवन मंदिर बनेगा भव्य, सीएम हेमन्त सोरेन बोले- रिनोवेशन में सरकार का पूरा सहयोग

राम जानकी मंदिर का निर्माण 2029 तक होगा पूरा, अयोध्या के राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा कर रहे डिजाइन

रांची, 13 अप्रैल, 2026: रांची स्थित ऐतिहासिक श्री राम जानकी तपोवन मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन में सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने सीएम से शिष्टाचार मुलाकात कर निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया।

*’आस्था का केंद्र है तपोवन मंदिर’:*

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, “यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र और रांची की ऐतिहासिक धरोहर है। इसका रिनोवेशन बड़े स्तर पर हो रहा है। सरकार इसमें पूरा सहयोग देगी।” उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर को इतना भव्य और आकर्षक बनाया जाए कि देश-दुनिया के श्रद्धालु यहां दर्शन करने आएं। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हों।

*2029 तक पूरा होगा निर्माण:*

नवनिर्माण समिति ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। फिलहाल फाउंडेशन तक का कार्य पूरा हो चुका है। समिति ने सीएम को मंदिर आने का न्योता भी दिया।

*अयोध्या के आर्किटेक्ट कर रहे डिजाइन:*

समिति ने जानकारी दी कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट श्री आशीष सोमपुरा के निर्देशन में ही श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में मंदिर के महंत श्री ओमप्रकाश, नवनिर्माण समिति के सचिव श्री प्रणय कुमार, सदस्य श्री प्रवीण कुमार वर्मा, सदस्य श्री अयोध्या दास एवं आर्किटेक्ट श्री आशीष सोमपुरा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *