पटना में फोम फैक्ट्री में भीषण अगलगी, लपटें और धुएं का गुब्बार 

पटना में फोम फैक्ट्री में भीषण अगलगी, लपटें और धुएं का गुब्बार

==================================

पटना ।एक फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई है। कई थानों की पुलिस और दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई है। पटना के फतुहा इलाके की घटना है। आग से जानमाल के नुकसान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बड़े नुकसान की आशंका है। आग से निकले धुएं का गुबार इतना ऊंचा है कि देखकर लोगों की चीखें निकल रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।

 

बताया जा रहा है कि गैस वेल्डिंग मशीन से निकली चिनगारी से आग लगी। आग की भयावहता से आस पास के लोग काफी डरे हुए हैं। फतुहा थाना के दोस्त मोहम्मदपुर की घटना है। आग की लपटें और धुएं का गुबार भयावह है। फतुहा के अलावे कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। फोम की फैक्ट्री होने की वजह से आग तेजी से फैल गया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर अभी तक नहीं मिली है। इस घटना से फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने से लाखों रूपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने 15 लोगों का रेस्क्यू किया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किलोमीटर दूर से ही दिख रही थी। फैक्ट्री के कर्मियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। फोम के कारण आग तेजी से फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *