प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, बोले – जनता के डर से योजनाओं का ऐलान किया जा रहा
================================
पूर्णिया, 8 सितंबर 2025:
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में पूर्णिया के रूपौली विधानसभा में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के डर से योजनाओं का ऐलान किया जा रहा है, लेकिन जनता ने अब जन सुराज के साथ आने का मन बना लिया है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी तो लोगों ने वोट भी नहीं दिया, सिर्फ जन सुराज की सभाओं में आना शुरू किए हैं कि नीतीश कुमार ने बुजुर्गों का पेंशन 400 से 1100 रुपया तक बढ़ा दिया। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, रसोइया की सैलरी बढ़ी, बिजली भी 125 यूनिट तक मुफ्त हो गई। उन्होंने कहा कि यह जनता का
