ACMA की मेजबानी में आफ्टरमार्केट एक्सपो का आयोजन 24से 25 नवंबर पटना में

================
ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) 24-25 नवंबर 2025 को पटना में आफ्टरमार्केट एक्सपो की मेजबानी करेगा। इस एक्सपो में 30 से अधिक अग्रणी भारतीय ऑटो कंपोनेंट निर्माता भाग लेंगे और स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स, डायग्रोस्टिक टूल्स, गैराज उपकरण और वाहन देखभाल उत्पादों की व्यापक श्रृंखला प्रदर्शित करेंगे ]।
एसीएमए के मेंटर, आफ्टरमार्केट समिति, रामाशंकर पांडेय ने कहा, “इस आफ्टरमार्केट एक्सपो के माध्यम से, एसीएमए भारत की ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ पटना लेकर आना चाहता है। बिहार अपनी आर्थिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, और ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट उस प्रगति में एक सार्थक भूमिका निभाता है।”
एक्सपो में इंजन, सस्पेंशन, ब्रेकिंग और ड्राइवट्रेन कंपोनेंट्स, फिल्टर्स, ल्यूब्रिकेंट्स, बैटरियां, लाइटिंग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम, पहिए और एक्सेसरीज़, EV सर्विसिंग टूल्स एवं कंपोनेंट्स, डायग्नोस्टिक और गैराज सपोर्ट तकनीकें, और वाहन देखभाल, सर्विस कंज्यूमेबल्स और वर्कशॉप समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे।
1,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों के आने की संभावना है, जिनमें वितरक, मैकेनिक, फ्लीट ऑपरेटर, पार्ट्स रिटेलर्स, वर्कशॉप मालिक, ट्रांसपोर्टर और बिहार व आसपास के क्षेत्रों से संस्थागत खरीदार शामिल होंगे।
