खलारी प्रखंड में सरकारी शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

खलारी प्रखंड में सरकारी शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

======================

 

खलारी : प्रखंड के हुटाप पंचायत और लपरा पंचायत में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान के तहत मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

इस अवसर पर खलारी प्रखंड के अंचल अधिकारी प्रणव अंबष्ट, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष कलाम रिजवी, प्रखंड सचिव महेंद्र चौहान, सह सचिव नसीम अंसारी, लपरा पंचायत की मुखिया पुतुल देवी, हुताप पंचायत के मुखिया शिवनाथ मुंडा, सरफराज़ खान, जे.एम.एम नेता मुबारक अंसारी, जे.एम.एम नेता रंघू उरांव, झारखंड आंदोलनकारी जैनुल खान, सुरेंद्र चौहान, हैदर खान, अख्तर खान, अजमुल अंसारी, मो. नसीम अंसारी, पवन उरांव, कुंदन कुमार, रेशान कुमार, अमर भोक्ता सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

साथ ही प्रखंड के BPO विनय कुमार, पंचायत सचिव स्वाति कुमारी, CDPO की सुपरवाइजर संघ्या कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका नीलू कुमारी, सीमा कुमारी, फूलमनी कुजूर, काजल कुमारी, पुष्पलता टिग्गा सहित प्रखंड के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

शिविर में आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र का निर्गमन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा से संबंधित मामलों, पीएम–आवास योजना, जल–जीवन मिशन, राशन कार्ड और कई जनकल्याणकारी योजनाओं का पंजीकरण और निराकरण किया गया।

 

ग्रामीणों ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाया गया यह अभियान वास्तव में जनता को उनकी दहलीज पर सुविधा देने का एक बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *