छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने जन्म दिन पर मां महामाया का दर्शन कर राज्य वासियों के सुख समृद्धि कीकामना

===================
रतनपुर ,25.11.25
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने जन्मदिन पर रतनपुर के मां महामाया देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर के सैकड़ों नागरिक, नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, वार्ड नंबर 2 की पार्षद इंदु यादव, सामाजिक कार्यकर्ता शिव मोहन बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष विनोद निराला, प्रशांत यादव और नगर के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मां महामाया का आशीर्वाद उनके पर बना रहे और वे छत्तीसगढ़ एवं रतनपुर धार्मिक राजधानी का विकास करते रहें। उन्होंने कहा कि रतनपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और विकसित करना उनकी प्राथमिकता है।
इसके बाद, महामाया चौक रतनपुर में उपमुख्यमंत्री को लड्डुओं से तोला गया, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नगर पालिका के लोग उत्साहित दिखे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सफाई दीदियों का सम्मान किया और कहा कि स्वच्छता दीदियों का सम्मान बहुत जरूरी है, क्योंकि वे हमारे प्रदेश, शहर और नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
रतनपुर की भाजपा नेत्री अभिलाष बघेल ने कहा कि उनकी सरकार में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है, क्योंकि डबल इंजन की सरकार है और अब तो ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई है, क्योंकि नगर पालिका परिषद में भी उनकी सरकार है। इसलिए रतनपुर बहुत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।
नगर के लोगों ने उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उपमुख्यमंत्री के विकास कार्यों की प्रशंसा की और उनके नेतृत्व में रतनपुर के विकास के लिए अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं।
रिपोर्ट :अनूप कुमार चौरसिया
