- गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों के लिए 5-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न
=======================
पटना
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिसद, बिहार द्वारा राज्य के कक्षा 6 से 8 के गणित एवं विज्ञान के नामित शिक्षकों के लिए 5-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। 17 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित तीन चरणों में लगभग 12,000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया, जो बिहार के सभी जिलों से शामिल हुए थे।
*प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु*
– प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग (PBL) आधारित शिक्षण–शास्त्र को विकसित करने पर जोर
– अनुभवात्मक एवं जिज्ञासा-आधारित कक्षा प्रथाओं को बढ़ावा देना
– NEP 2020 के अनुसार सीखने में आवश्यक सुधारों और कौशल-आधारित शिक्षा पर बल
– लैंगिक संवेदनशीलता, ICT एकीकरण एवं STEM शिक्षा पर सत्र प्रदान किए गए
