14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ महा रैली’ में भाग लें

14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ महा रैली’ में भाग लें

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

पटना ,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम ने प्रदेश के सभी कांग्रेस सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, विधान सभा चुनाव के प्रत्याशियों, प्रदेश मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ एवं कांग्रेसजनों से आह्वान किया है कि वे 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित “वोट चोर, गद्दी छोड़ महा रैली” में पूर्ण शक्ति के साथ शामिल हों।

 

*लोकतंत्र की रक्षा के लिए ऐतिहासिक रैली*

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगातार प्रयास किया गया है। विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे थोपे जा रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 14 दिसम्बर को इस ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *