माननीय राष्ट्रपति के गुमला भ्रमण के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन, आमजनों से सहयोग की अपील

माननीय राष्ट्रपति के गुमला भ्रमण के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन, आमजनों से सहयोग की अपील

====================

 

गुमला : भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का दिनांक 30 दिसंबर 2025 को गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

इस क्रम में आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित याताया निर्देश लागू रहेंगे

 

भारी वाहनों के लिए

दिनांक 29.12.2025 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से लेकर 30.12.2025 को कार्यक्रम समाप्ति तक गुमला शहरी क्षेत्र एवं रायडीह थाना क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

भारी वाहनों के प्रवेश निषेध हेतु निम्न स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं

 

पॉलिटेकनिक कॉलेज (चंदाली), चपका, आंजन टोल प्लाजा, सिसई, पुगु बाईपास रोड चौक, हँसेरा मोड़, उर्मी चौक, सीलम (रायडीह से गुमला की ओर), टंगरा स्कूल मोड़, कांसिर–चैनपुर मोड़, चैनपुर रोड केराडीह।

 

निजी छोटे एवं यात्री वाहनों के लिए

 

दिनांक 30.12.2025 को गुमला–रायडीह–मांझाटोली होते हुए जशपुर जाने वाली NH-43 पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

गुमला से जशपुर जाने वाले निजी/यात्री वाहन मिशन चौक मांझाटोली से डायवर्ट होकर पुराने रायडीह मार्ग से मोकरा–कोण्डरा होते हुए आरा सुरसांग बॉर्डर के रास्ते जशपुर (छत्तीसगढ़) की ओर जाएंगे।

इसी प्रकार, गुमला शहरी क्षेत्र से चैनपुर–डुमरी–जारी–कुरूमगढ़ जाने वाले वाहन टंगरा स्कूल मोड़ से डायवर्ट होकर कांसिर–चैनपुर मार्ग से आवागमन करेंगे। वहीं डुमरी–जारी–चैनपुर से गुमला की ओर आने वाले सभी वाहन कांसिर मोड़ (चैनपुर) से गुमला की ओर प्रवेश करेंगे।

अपील

जिला प्रशासन आमजनों से अपील करता है कि वे उपर्युक्त यातायात निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि माननीय राष्ट्रपति का भ्रमण कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *