पटना में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार

पटना ,पटना के अगमकुआँ थाना अंतर्गत कंकड़बाग क्षेत्र में बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के पास झुग्गी-झोपड़ियों में अवैध देशी शराब का कारोबार करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लगभग 66 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है और सार्वजनिक भूमि पर से अतिक्रमण हटाया है

 

जिलाधिकारी, पटना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अगमकुआँ थाना अंतर्गत कंकड़बाग क्षेत्र में बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के पास झुग्गी-झोपड़ियों में अवैध देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना सिटी को कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर कार्यपालक पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। सार्वजनिक भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया तथा लगभग 66 लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया गया। जिलाधिकारी के निदेश पर 9 व्यक्तियों को अवैध देशी शराब का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पदाधिकारियों को मद्य निषेध का प्रभावी क्रियान्वयन करने का निदेश दिया गया है। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी लोगों के विरूद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *