परसा पानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य आयोजन
कोटा, 4 फरवरी 2026 – ग्राम पंचायत परसा पानी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश विश्वास ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि परसा पानी और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं, बेटियों और माताओं को आगे बढ़ने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है और उनके सम्मान और अधिकार के लिए उनकी लड़ाई लड़ेगी।
निलेश विश्वास ने कहा कि क्षेत्र का पिछले 70 साल में विकास नहीं हुआ है, जिससे यहां की माताएं, बहनें और युवा साथी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह गए हैं। उन्होंने क्षेत्र की बदहाल सड़कों का जिम्मेदार प्रशासन और क्षेत्र के विधायक को ठहराया, जिन्होंने सिर्फ वोट लिया लेकिन काम नहीं किया।
इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने कहा कि परसा पानी में पहली बार किसी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और वे क्षेत्र की जनता के साथ हैं।
महिलाओं ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के झांसे में नहीं आएंगी और आने वाले चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ रहेंगी। उन्होंने निलेश विश्वास को धन्यवाद दिया और कहा कि वे ही हैं जो क्षेत्र के लोगों का विकास कर सकते हैं और क्षेत्र की समस्याओं का निदान कर सकते हैं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई और कहा कि खुद को भी नशे से दूर रखो और लोगों को भी नशे से दूर रहने की सलाह दो, जिससे हम कैंसर से बच सके और दूसरों को भी बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करना है, जिससे कैंसर से बचा जा सके।
