“पटना में मच्छर नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान, जियो-टैग्ड फोटो से हो रही निगरानी”
=============================
पटना, 60मार्च 26
पटना शहर में बदलते मौसम को देखते हुए मच्छरों की संख्या में संभावित वृद्धि की आशंका के मद्देनज़र पटना नगर निगम द्वारा रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है।
नगर आयुक्त, पटना नगर निगम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मैनहोल और कैचपिट की नियमित सफाई सुनिश्चित करें तथा सफाई के दौरान एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव अनिवार्य रूप से कराएं।
: नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों और आसपास कूलर, पुराने टायर, गमलों और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें, और यदि किसी क्षेत्र में फॉगिंग या एंटी-लार्वा छिड़काव की आवश्यकता हो, तो नागरिक नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 155304 पर संपर्क कर सकते हैं [
