दानापुर में डोमेस्टिक गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई, स्वाद सरोवर रेस्टोरेंट को सील, प्राथमिकी दर्ज
==========================
दानापुर में डोमेस्टिक एलपीजी गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर द्वारा की गई जांच में स्वाद सरोवर रेस्टोरेंट में डोमेस्टिक गैस का उपयोग पाया गया है।
जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर दानापुर में विभिन्न होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। जांच में पाया गया कि स्वाद सरोवर रेस्टोरेंट द्वारा डोमेस्टिक गैस का उपयोग किया जा रहा था।
मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि हमने स्वाद सरोवर रेस्टोरेंट में डोमेस्टिक गैस का उपयोग पाया है। तत्काल प्रभाव से परिसर को सील कर दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
डोमेस्टिक गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
