उत्तरी बिहार के अंचल अधिकारियों के लिए राज्यस्तरीय प्रशिक्षण, पारदर्शी राजस्व प्रशासन पर जोर
=
पटना,19 मार्च 26
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा उत्तरी बिहार के अंचल अधिकारियों के लिए एकदिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में न्यायालयीन निर्देशों, राजस्व कानूनों, डिजिटल सेवाओं और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अपर सचिव श्री आजीव वत्सराज ने अंचल अधिकारियों की भूमिका को राजस्व प्रशासन की रीढ़ बताते हुए कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर बल दिया।
सेवानिवृत्त अपर सचिव श्री विनोद कुमार झा ने भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन, अंचल स्तर पर अभिलेखों के संधारण की सटीकता, दाखिल-खारिज एवं म्यूटेशन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर विशेष जोर दिया गया।
वहीं आईटी मैनेजर श्री आनंद शंकर ने विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया
