अशोक चौधरी ने ए.एन. कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में दिया पहला व्याख्यान

अशोक चौधरी ने ए.एन. कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में दिया पहला व्याख्यान

पटना, 25 मार्च 2026:

मंत्री अशोक चौधरी ने अनुग्रह नारायण कॉलेज (ए.एन. कॉलेज), पटना के राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपना पहला व्याख्यान दिया। उन्होंने संघवाद, केंद्र-राज्य संबंध, संघीय व्यवस्था की चुनौतियों और इसके लाभ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें प्रोफेसर बनते देखना उनके पिता का सपना था और उनकी भी यह इच्छा हमेशा से रही कि वह शिक्षा जगत से जुड़ें और सहायक प्राध्यापक के तौर पर अपना अनुभव आने वाली युवा पीढ़ी से साझा करें।

व्याख्यान के दौरान छात्रों ने विभिन्न जिज्ञासाएँ और प्रश्न प्रस्तुत किए, जिनका डॉ अशोक चौधरी ने विस्तारपूर्वक और संतोषजनक उत्तर दिया। उनके संवादात्मक और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण से छात्र अत्यंत प्रेरित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *