बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता ,ग्रैंडमास्टर पीटर , फिडे मास्टर रेयान समेत 19 खिलाड़ी शीर्ष पर

बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता ,ग्रैंडमास्टर पीटर , फिडे मास्टर रेयान समेत 19 खिलाड़ी शीर्ष पर

पटना, 26 मार्च 2026* -: 25 से 29 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग ,बिहार सरकार एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के चौथे चक्र की समाप्ति के बाद 19 खिलाड़ी चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

आज चौथे चक्र में शीर्ष बोर्ड पर खेलते हुए रूसी ग्रैंडमास्टर पीटर ने बिहार के जूनियर चैंपियन दिव्यांशु सिंह को 36 चालों में पराजित किया। काले मोहरों से खेल रहे ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने दिव्यांशु के ई 4 के जवाब में फ्रेंच सुरक्षा पद्धति अपनाई और अपने दोनों ऊंटों का बेहतरीन उपयोग करते हुए उनके एक मोहरे को पीट लिया। मोहरा पिटते देख दिव्यांशु ने अंततः हार स्वीकार कर ली।

दो नम्बर बोर्ड पर बिहार के रेयान मोहम्मद को आज उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह ने जबरदस्त मुकाबला दिया। सफेद मोहरों से खेल रहे रेयान ने 101 चालों की मैराथन बाजी में अंततः शिवाय पर विजय पाई। अंत के खेल में अपना मंत्री बना चुके रेयान ने शिवाय को अपने अनुभवी चालों में उलझा कर बाजी अपने नाम कर ली।

तीसरे बोर्ड पर दिल्ली के समीर और बंगाल के आलेख्या के बीच खेली गई बाजी ड्रा में समाप्त हुई।

चौथे बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्राकर इंद्रजीत ने बिहार के प्रेम कुमार को पर्क सुरक्षा पद्धति से खेलते हुए 55 चालों में बाजी जीत ली। इंद्रजीत ने 55वें चाल में प्रेम के घोड़े को मार बाजी जीत ली।

पांच नम्बर बोर्ड पर नेपाल चैंपियन फिडे मास्टर रूपेश जायसवाल ने उत्तर प्रदेश की ऐसानी पाठक के सिसिलियन सुरक्षा पद्धति को भेदते हुए पैंतीस चालों में बाजी जीत ली।

आज के मुख्य परिणाम इस तरह रहे :

1. किरियाकोव पेटर 4 ने दिव्यांशु कुमार सिंह 3 को

2. रेयान मो. 4 ने शिवाय सिंह 3 को

3. समीर चौधरी 3½ और अलेख्य मुखोपाध्याय 3½ के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा

4. महेन्द्रकर इंद्रजीत 4 ने प्रेम कुमार 3 को

5. रुपेश जाएसवाल 4 ने

ऐशानी पाठक 3 को

6. राम चरण 3½ और सुधांशु रंजन 3½ के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा

7. परम्ब्रत सरकार 4 ने शिवकोटि कबिन्द्र 3 को

8. अमन बलाना 4 ने सुभाष विपल 3 को

9. कृष्णम हाजरिका 4 ने मरियम फातिमा 3 को

10. गुरुंग रोहित 4 ने कुमार सुशील कुमार सिंह 3 को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *