बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के शुभारंभ छपरा में

बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के शुभारंभ के साथ छपरा में शिक्षा की नई अलख

छपरा, बिहार: अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध छपरा अब विश्वस्तरीय शिक्षा के केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसी कड़ी में शहर में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जितेंद्र राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती छोटी कुमारी शामिल हुईं, जिन्होंने रिबन काटकर संस्थान का विधिवत शुभारंभ किया।

समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं, एरोबे टीम के रोमांचक एयर शो ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर श्रीमती छोटी कुमारी ने कहा, “यह स्कूल छपरा की भावी पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ऐसे संस्थान समाज की मजबूत नींव तैयार करने में सहायक होंगे।” स्कूल के निदेशक एवं सीओओ श्री यथार्थ गौतम ने विजन साझा करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और जीवन कौशल सिखाना है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।”

 

इस उद्घाटन के साथ ही छपरा में आधुनिक शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *