मुख्यमंत्री बिजली समाधान योजना के अंतर्गत कल रतनपुर के महामाया प्रांगण में शिविर का आयोजन
*========================*
बिलासपुर रतनपुर मुख्यमंत्री बिजली समाधान योजना के अंतर्गत कल रतनपुर के महामाया प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिला कलेक्टर शामिल हुए। इस अवसर पर बिजली बिल बकाया दरों को मुख्यमंत्री समाधान योजना के तहत किसी और घरेलू उपभोक्ताओं को 50 से 75 प्रतिशत छूट मिली। जिन लाभार्थियों ने बकाया राशि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत जमा किया उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह देव जी मौजूद रहे। नगर पालिका रतनपुर के अध्यक्ष लव कुश कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के जिला ग्रामीण बिलासपुर के अध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
श्री अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि बिजली बिल से छुटकारा पाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लें और अपने घर में पीएम सुबह योजना के तहत सौर ऊर्जा को लगवाएं जिससे आपको बिजली बिल से राहत मिलेगी और इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
श्री प्रबल प्रताप सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि गरीबों के कल्याण के लिए वह इस योजना को लाए हैं। पीएम सूर्य घर योजना छत्तीसगढ़ एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसलिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।
