बिहार में पीएनजी-एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए शिकायत निपटारे के सख्त निर्देश

बिहार में पीएनजी-एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए शिकायत निपटारे के सख्त निर्देश

पटना, 14 अप्रैल, 2026 – मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य भर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के बुनियादी ढांचे के विस्तार और घरेलू एलपीजी (LPG) आपूर्ति व वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

पीएनजी विस्तार: राज्य के सभी 38 जिलों में 6 कंपनियां अधिकृत की गई है।8 अप्रैल 2026 तक कुल 1 लाख डी-पीएनजी कनेक्शन चालू हो चुकी है।मार्च 2026 में लगभग 7585 कनेक्शन प्रति माह की गति, जिसे 9,000-12,000 प्रति माह तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

*एलपीजी आपूर्ति:*

11 अप्रैल 2026 तक दैनिक मांग 4,42,348 रिफिल के विरुद्ध 3,58,005 की आपूर्ति।

*सख्त कार्रवाई:* कालाबाजारी रोकने के लिए 30,950 निरीक्षण, 1814 अवैध सिलेंडर जब्त, 45 मामलों में धारा 6A के तहत कार्रवाई और 138 FIR दर्ज।

– *नई सुविधा:* उपभोक्ताओं के लिए 5 किलो एफटीएल गैस सिलेंडर के वितरण की अनुमति दी गई।

– *मुख्य सचिव के निर्देश:* सभी जिलाधिकारियों को कंट्रोल रूम में शिकायतों का त्वरित निपटारा करने और आगामी विवाह सीजन में एलपीजी की बढ़ती मांग पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *