घाघरा के जंगल में मिली लाश: महुआ चुनने गए गणेश मुंडा का नाले में मिला शव, हत्या या जानवर का हमला?

घाघरा के जंगल में मिली लाश

घाघरा (गुमला): बीमरला पंचायत के बियार गांव स्थित जंगल के नाले में बुधवार को 52 वर्षीय गणेश मुंडा का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुत्री छोटी कुमारी ने शव की पहचान की। उसने बताया कि गणेश मुंडा सोमवार सुबह महुआ चुनने जंगल गए थे, लेकिन लौटे नहीं। मंगलवार को खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने नाले में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

घाघरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर हल्के खरोंच के निशान मिले हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौत हत्या से हुई या जंगली जानवर के हमले से। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *