भारतीय मानवाधिकार समिति ने मनाई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे बोले- शिक्षा शेरनी का दूध है

भारतीय मानवाधिकार समिति ने मनाई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे बोले- शिक्षा शेरनी का दूध है

जबलपुर, मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति ने जबलपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई। इस अवसर पर अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अपने संबोधन में अजय पांडे ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का कहना था कि मानव अधिकार की रक्षा करने के लिए हम सबको एक होना पड़ेगा और सबका विकास, सबका साथ करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की एक लाइन थी कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा। इसलिए समाज के हर वर्ग के लोगों को आज शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा, “एक टाइम खाइए लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दीजिए, इसलिए क्योंकि जब हमारे बच्चे पढ़ेंगे तो हमारे समाज का निर्माण अच्छा होगा। समाज का अच्छा निर्माण देश का अच्छा निर्माण होगा। इसलिए हम सब की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि अपने बच्चों को शिक्षा देंगे। शिक्षित बच्चे, शिक्षित समाज।”

अजय पांडे ने आगे कहा कि आज देश में समानता का अधिकार भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की वजह से ही लोगों को मिला है और इसे हमें बनाए रखना है। यह तभी संभव है जब हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को अच्छी शिक्षा देंगे, अच्छे संस्कार देंगे। समाज में ऊंच-नीच, जात-पात का भेदभाव नहीं होना चाहिए। छुआछूत समाज के लिए एक अभिशाप है और इस अभिशाप से मुक्ति पाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *