जनगणना की तैयारी: मुख्य सचिव ने की स्व-गणना और एचएलबीसी कार्यों की समीक्षा, 1 हफ्ते में प्रगति सुधारने का निर्देश

वैशाली-मधुबनी स्व-गणना में आगे, सहरसा-खगड़िया HLB डिमारकेशन में अव्वल; अबतक 3.28 लाख से ज्यादा लोगों ने कराई स्व-गणनना

पटना, 20 अप्रैल, 2026:मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्व-गणना और हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLBC) के डिमारकेशन व जियो टैगिंग कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पिछड़े जिलों को रणनीति बनाकर अगले 1 हफ्ते में प्रगति सुधारने का निर्देश दिया।

समीक्षा में स्व-गणना में वैशाली, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर और सहरसा की प्रगति सबसे अच्छी पाई गई। वहीं हाउस लिस्टिंग ब्लॉक डिमारकेशन और जियो टैगिंग में सहरसा, सिवान, रोहतास, पूर्णिया और खगड़िया अव्वल रहे। मुख्य सचिव ने शेष जिलों को प्रगति तेज करने को कहा।

जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक श्रीमती रंजीता ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ये नोडल अधिकारी प्रगणकों को प्रशिक्षण देने के साथ डिमारकेशन और जियो टैगिंग में भी मदद करेंगे। निदेशालय स्तर पर तीन क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी बनाई गई हैं जो जिला स्तर पर आने वाली समस्याओं का निदान करेंगी। अबतक बिहार में 3 लाख 28 हजार से ज्यादा स्व-गणना हो चुकी है।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपेक्षित प्रगति के लिए प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *