लोकली यॉर्स’ अभियान के तहत किराना, मिठाई, रेस्तरां और वितरकों को डिजिटल समाधान, कूलिंग उपकरण व मजबूत वितरण नेटवर्क का लाभ
पटना, 15 जुलाई। कोका-कोला इंडिया ने अपने बॉटलिंग पार्टनर एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर पटना के स्थानीय कारोबारियों को सम्मानित किया। ‘लोकली यॉर्स’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में किराना दुकानदारों, मिठाई व्यवसायियों, रेस्तरां संचालकों और वितरकों के योगदान को सराहा गया।
कंपनी ने बताया कि आधुनिक कूलिंग उपकरण, डिजिटल समाधान, एआई आधारित कोक बडी प्लेटफॉर्म और मजबूत वितरण नेटवर्क के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने में सहयोग दिया जा रहा है। कार्यक्रम में कई सफल उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक और मजबूत साझेदारी से उनके व्यवसाय को नई गति मिली है। कंपनी का कहना है कि यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार बढ़ाने और छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
