कर्नाटक के सत्य साई ग्राम में स्वर्ण जयंती समारोह एवं CSR कॉन्क्लेव-2026 में बोले मंत्री, विकसित भारत के लिए सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर
पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी।
शिक्षा मंत्री गुरुवार को कर्नाटक के मुद्देनहल्ली स्थित सत्य साई ग्राम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह एवं CSR कॉन्क्लेव-2026 में शामिल हुए। इस वर्ष कॉन्क्लेव का विषय “Reforming CSR – a Viksit Bharat” रखा गया था।
↓अपने संबोधन में श्री तिवारी ने कहा कि सत्य साई ग्राम द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सेवा के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक उत्तरदायित्व, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में देशभर से आए नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श बेहद उपयोगी और प्रेरक रहा। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने शिक्षा मंत्री का स्वागत एवं सम्मान भी किया, जिस पर उन्होंने सत्य साई परिवार और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
#Mithilesh Tiwari
#Education Minister#BiharEducation
#CSRConclave2026
#SathyaSaiGrama
#ViksitBharat
#ServiceAndDedication
#KarnatakaNews
#BiharNews
#Education
#CSR
#PublicEyeNews24
