भगवान जगन्नाथ रथयात्रा पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाए

पटना, 16 जुलाई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
डॉ. प्रेम कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता का वातावरण सदैव बना रहे। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ‘गुंडिचा यात्रा’ के रूप में प्रसिद्ध यह रथयात्रा भक्ति, समानता और मानवता का दिव्य संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि यह पावन यात्रा धर्म के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने तथा आत्मा के परमात्मा की ओर प्रयाण का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व समाज को एकता, सद्भाव और भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *