पटना , बंधन बैंक विनिमय मेले में आम लोगों और व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

Oplus_16908288

पटना। मीठापुर क्षेत्र के चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर के पास बंधन बैंक करेंसी चेस्ट, दीदारगंज, पटना की ओर से विशेष मुद्रा विनिमय मेले का आयोजन किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार आयोजित इस मेले का उद्देश्य आम लोगों और व्यापारियों को नए नोट एवं सिक्के उपलब्ध कराने के साथ पुराने, कटे-फटे और खराब नोटों को बदलने की सुविधा देना था।
मेले में आम लोगों को जरूरत के अनुसार नए नोट उपलब्ध कराए गए, जबकि दुकानदारों और व्यापारियों के बीच सिक्कों का वितरण किया गया। इसके साथ ही पुराने और कटे-फटे नोट बदलने की सुविधा का भी लोगों ने लाभ उठाया।
इस विशेष मुद्रा विनिमय मेले का आयोजन बंधन बैंक करेंसी चेस्ट, दीदारगंज, पटना की ओर से करेंसी चेस्ट हेड आशीष कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी मैनेजर ऋत्विक रंजन और असिस्टेंट मैनेजर बिनीत के.आर. सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बैंक अधिकारियों ने लोगों को मुद्रा विनिमय से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी भी दी। व्यापारियों के लिए सिक्कों की उपलब्धता को खास तौर पर उपयोगी बताया गया, जिससे रोजमर्रा के कारोबार में छोटे मूल्य के लेन-देन में सहूलियत हो सके।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बंधन बैंक की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि इस तरह के मुद्रा विनिमय मेले से नए नोट और सिक्के आसानी से मिलते हैं और पुराने तथा कटे-फटे नोट बदलने में भी सुविधा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *