11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, बिलासपुर में भी बैंक कर्मचारी-अधिकारी करेंगे प्रदर्शन

बिलासपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को देशभर में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। बैंक यूनियनों के अनुसार करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल में शामिल होंगे।
हड़ताल की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना शामिल है। इसी कड़ी में बिलासपुर में भी बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे।
बैंक कर्मचारी सुबह 10 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की व्यापार विहार शाखा के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन एवं सभा करेंगे। UFBU के घटक संगठनों से अपने-अपने बैनर, झंडे और प्लेकार्ड के साथ प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।
बैंक यूनियन के पदाधिकारी रूपेश कुमार, असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी, छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉई यूनियन बिलासपुर ने बैंक कर्मचारियों से प्रदर्शन को प्रभावी और अनुशासित बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *