बिहार की हॉकी टीम के लिए 27-28 सितंबर को राजगीर में चयन ट्रायल

Oplus_16908288

पटना। 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 में बिहार की टीम की भागीदारी को लेकर खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से बिहार पुरुष हॉकी टीम के चयन के लिए 27 और 28 सितंबर 2026 को राजगीर खेल अकादमी के हॉकी ग्राउंड में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
चयन ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होगा। ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय से पहले चयन स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की पुरुष हॉकी टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और तैयारी के लिए राजगीर खेल अकादमी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान खिलाड़ियों को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गौरतलब है कि 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 10 से 22 अक्टूबर 2026 तक ओडिशा के राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। बिहार के खिलाड़ियों के लिए यह चयन ट्रायल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *