पटना के 4.98 लाख लाभुकों को मिला पेंशन का लाभ, 58.09 करोड़ का DBT ट्रांसफर

पटना, 10 सितम्बर।सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अगस्त माह की पेंशन राशि का लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया। इस अवसर पर पटना समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि पटना जिले में संचालित सामाजिक सुरक्षा की छह प्रकार की पेंशन योजनाओं के तहत कुल 4,98,152 पेंशनधारियों के खाते में अगस्त माह की पेंशन के रूप में 58 करोड़ 9 लाख 21 हजार रुपये भेजे गए हैं।

डीएम ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल देने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। राशि का नियमित एवं पारदर्शी रूप से सीधे बैंक खाते में अंतरण वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों ने कहा कि समय पर मिलने वाली 1100 रुपये की मासिक पेंशन उनके लिए बड़ा सहारा है। इससे दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है और आत्मसम्मान बना रहता है।

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी कठिनाई के मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शुभम कुमार सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *