KYP आंदोलन में बड़ी जीत! संजीव चौरसिया ने नारियल पानी पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल

oplus_0

केंद्र संचालकों की मांगों पर बनी सहमति
पटना,4 सितंबर 26
बिहार में चल रहे कुशल युवा कार्यक्रम यानी KYP केंद्र संचालकों का आंदोलन आज समाप्त हो गया।
युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और KYP स्टेकहोल्डर प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद मांगों को लेकर सकारात्मक सहमति बनने की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर, ACEO, MD, मिशन मैनेजर शेखर सुमन समेत संबंधित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई। बैठक में KYP केंद्र संचालकों की मांगों पर सहमति बनी और कैबिनेट संलेख तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
वहीं, गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे दो आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने और BP बढ़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल से रेफर किए जाने की जानकारी भी सामने आई।
इसी बीच बिहार कैबिनेट के मुख्य सचेतक एवं विधायक संजीव कुमार चौरसिया ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर भूख हड़ताल समाप्त कराने की पहल की। ताजा जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार चौरसिया ने आंदोलनकारियों को नारियल पानी पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवा दी।
आंदोलनकारियों की ओर से दावा किया गया है कि उनकी प्रमुख मांगों को मान लिया गया है और अब कैबिनेट स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।

oplus_0
oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *