NEET-UG 2026 में सफलता पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी बधाई, बिहार के मेधावी छात्रों की सराहना

NEET-UG 2026: बिहार के प्रतिभाशाली छात्रों ने बढ़ाया राज्य का गौरव, विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

पटना, 17 जुलाई: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने NEET-UG 2026 में अभूतपूर्व सफलता हासिल करने वाले देशभर के सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवाओं की मेधा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। अध्यक्ष ने विशेष रूप से बिहार के मेधावी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने ऑल इंडिया टॉप-10 में स्थान पाने वाले आयुष भालोटिया और रिया रंजन को भी विशेष शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *