दिसंबर 2026 तक पूरा होगा बिहार विधान सभा संग्रहालय, अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की प्रगति समीक्षा

पटना। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में निर्माणाधीन बिहार विधान सभा संग्रहालय की प्रगति की समीक्षा के लिए भवन निर्माण विभाग एवं विधानसभा सचिवालय के वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

बैठक में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि कांत ने बताया कि संग्रहालय का प्लिंथ स्तर तक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक के दौरान विभागीय टीम ने संग्रहालय का 3D प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस पर अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने निर्देश दिया कि अगली बैठक में संग्रहालय के विभिन्न स्वरूपों का विस्तृत 3D प्रेजेंटेशन तैयार कर प्रस्तुत किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को नई दिल्ली स्थित संसद भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का अध्ययन करने के लिए एक टीम भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर तैयार रिपोर्ट के आधार पर बिहार विधान सभा संग्रहालय की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *