पटना में कल ‘नारी शक्ति वंदन’ थीम पर दौड़ेगा राष्ट्रीय फन रन, हजारों महिलाएं लेंगी हिस्सा

मरीन ड्राइव रेलवे ब्रिज से सुबह 6 बजे होगी शुरुआत, पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह रहेंगी मौजूद

पटना, 16 अप्रैल, 2026: राजधानी पटना में गुरुवार को ‘नारी शक्ति वंदन’ थीम पर राष्ट्रीय फन रन का आयोजन किया जाएगा। माय भारत पटना, बिहार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

बुधवार को पत्र सूचना कार्यालय, पटना एवं माय भारत द्वारा पीआईबी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिहार सरकार की पूर्व मंत्री, खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, श्रेयसी सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान माय भारत, बिहार के राज्य निदेशक कपिल देव राम और पत्र सूचना कार्यालय, पटना के उपनिदेशक लौकिक पारख भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय फन रन का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे मरीन ड्राइव रेलवे ब्रिज से किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। यह ‘नारी शक्ति रन’ शहर के मुख्य स्थलों से होकर गुजरेगा।

पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि यह पहल नारी शक्ति को सम्मान देने, महिला सशक्तिकरण तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का आयोजन उन्हीं की अध्यक्षता में होगा और इसमें विभिन्न गणमान्य अतिथि भी शिरकत करेंगे।

आयोजकों को उम्मीद है कि इस राष्ट्रीय फन रन में पटना समेत आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *