बिहार में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए CtrlS करेगा 10,000 करोड़ रुपये का निवेश

पटना में 400 करोड़ रुपये के निवेश से बने ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर का उद्घाटन, AI वर्कलोड को पूरा करने में होगा सक्षम

पटना, 13 अक्टूबर 2026: एशिया की सबसे बड़ी रेटेड-4 डेटा सेंटर ऑपरेटर कंपनी CtrlS Datacenters Ltd ने बिहार के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बड़े निवेश की योजना की घोषणा की है। कंपनी ने बोधगया में 150 मेगावाट क्षमता वाली हाइपरस्केल AI फैक्ट्री स्थापित करने के लिए बिहार सरकार के साथ आशय पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कंपनी 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने पटना में अपने डेटा सेंटर का उद्घाटन भी किया।

पटना स्थित कंपनी के 400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित AI और क्लाउड-आधारित डेटा सेंटर का औपचारिक उद्घाटन बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में किया गया। इस डेटा सेंटर में फिलहाल 12 मेगावाट का IT लोड उपलब्ध है, जिसे भविष्य की मांग के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यह डेटा सेंटर बिहार और पूर्वी भारत में उद्यमों, सरकारी संस्थानों, हाइपरस्केलर्स तथा प्रौद्योगिकी कंपनियों की बढ़ती डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करेगा।

प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए तैयार, सैन्य-स्तर की सुरक्षा व्यवस्था और ऊर्जा-कुशल तकनीक से लैस यह ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर क्षेत्र में CtrlS Datacenters की उपस्थिति का विस्तार करता है। साथ ही, यह बिहार के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करेगा और पूर्वी भारत में तेजी से विकसित हो रहे डेटा सेंटर इकोसिस्टम के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

*CtrlS Datacenters के संस्थापक एवं CEO श्रीधर पिन्नापुरेड्डी ने कहा,* हम अपने भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार डेटा सेंटरों के माध्यम से बिहार के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और एक सशक्त IT इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे डेटा सेंटर हाइपरस्केलर्स, उद्यमों और स्टार्टअप्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। हम बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिसने अनुकूल नीतिगत वातावरण तैयार किया, उद्योग-अनुकूल कारोबारी माहौल को बढ़ावा दिया और आकर्षक प्रोत्साहन उपलब्ध कराए। इन पहलों ने राज्य में हमारे निवेश को समर्थन दिया है।

श्री पिन्नापुरेड्डी ने आगे कहा, अपने इकोसिस्टम साझेदारों के साथ मिलकर हम बिहार में बड़े निवेश ला रहे हैं। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। बाजार की मजबूत संभावनाओं और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग ने बिहार में हमारे विश्वास को और मजबूत किया है। इस अवसर को देखते हुए CtrlS Datacenters ने पटना में इस ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर की स्थापना की है, जिससे राज्य का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम और सशक्त होगा।

आगे की योजना के तहत CtrlS Datacenters भारत और अन्य देशों में डेटा सेंटरों का एक व्यापक, हाइपर-कनेक्टेड नेटवर्क विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसका उद्देश्य उभरते मांग केंद्रों के करीब विश्वसनीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है। इसी रणनीति के तहत कंपनी आने वाले वर्षों में भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में 20 से अधिक एज (Edge) डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है।

स्थानीय स्तर पर उपलब्ध, कम लेटेंसी और विश्वसनीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ने के साथ CtrlS एज डेटा सेंटरों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। विस्तार की स्पष्ट योजना के तहत कंपनी कंप्यूटिंग क्षमता और कनेक्टिविटी को ग्राहकों के करीब लाना चाहती है। इससे पूरे भारत में डिजिटल सेवाओं और AI-आधारित एप्लिकेशन के विकास की अगली लहर को गति मिलने की उम्मीद है।

*CtrlS Datacenters के बारे में*

वर्ष 2007 में परिचालन शुरू करने वाली CtrlS Datacenters Ltd भारत के नौ प्रमुख बाजारों में 19 डेटा सेंटर संचालित करती है। कंपनी की योजना वर्ष 2030 तक 4.4 गीगावाट से अधिक डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की है।

कंपनी टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। CtrlS Datacenters ने दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व के नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार की संभावनाएं तलाशने की घोषणा की है। थाईलैंड कंपनी का पहला अंतरराष्ट्रीय बाजार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *