महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर पटना में मंथन

महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर पटना में मंथन
पटना। महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर CII IWN बिहार चैप्टर की ओर से 24 अगस्त को पटना के होटल सम्राट इंटरनेशनल में “Financial Wellness: Building a Secure Tomorrow for Women” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में वित्तीय साक्षरता और आर्थिक जागरूकता बढ़ाना रहा। सत्र के दौरान वित्तीय योजना, धन सृजन, निवेश रणनीति, जोखिम प्रबंधन और वित्तीय मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
आयोजकों के अनुसार, आर्थिक रूप से मजबूत भविष्य के लिए महिलाओं का वित्तीय निर्णयों को समझना और सही निवेश रणनीति अपनाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में महिला प्रोफेशनल्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, वित्तीय विशेषज्ञों और उभरती महिला लीडर्स को एक मंच पर लाने की पहल की गई।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ने तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से बचत और निवेश करने के लिए जागरूक किया।
CII IWN बिहार चैप्टर का यह आयोजन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, वित्तीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में जागरूकता बढ़ाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *