राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद सचिवालय की 124वीं बैठक सम्पन्न

13 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस तथा 02 परियोजनाओं को वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस
पटना। राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद सचिवालय की 124वीं बैठक उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई, जो राज्य की ईओडीबी (Ease of Doing Business) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक में कुल 13 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस, जिनकी कुल राशि ₹2686.01 करोड़ है, प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 02 परियोजनाओं को ₹11.81 करोड़ का वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस प्रदान किया गया।
बैठक के दौरान स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने तथा निवेशकों के समक्ष आ रही व्यावहारिक चुनौतियों के प्रभावी समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
प्रमुख निवेश प्रस्तावों में M/S Ankoor Steel Private Limited, M/S CLM DEVELOPERS PRIVATE LIMITED, PKV GREEN ENERGY PRIVATE LIMITED, M/S JAI BASUKINATH TRADERS PRIVATE LIMITED, PANNA URO STONE AND ENT HOSPITAL, VIJAYSHREE AGRO INDUSTRIES PRIVATE LIMITED, OPG SKY GLASS LLP, PINKI DEVI, Shivam Rice Mill, KAILASH METAL FINISHING, MILLION WAREHOUSING & DEVELOPERS PRIVATE LIMITED तथा M/S ANAYA INDUSTRIES सहित अन्य प्रस्ताव शामिल रहे।
बैठक में निवेश प्रोत्साहन से संबंधित प्रक्रियाओं को सुगम बनाने तथा निवेशकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *