ढोल-नगाड़े के साथ इश्तहार तामील, कोर्ट में सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की
=================
गुमला।चैनपुर:
चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दत्तरा में को कांड संख्या 1092 / 2023 के स्थायी वारंटी रोशन जायसवाल पिता रामदेव जायसवाल के घर ढोल-नगाड़े के साथ विधिवत इश्तहार तामील किया गया। रोशन जायसवाल, जो दत्तरा पोस्ट हरा के निवासी हैं, पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आरोप लगाए गए हैं।यह कार्रवाई एसआई विजय उरांव के नेतृत्व में थाना जवानों और ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई। इश्तहार के माध्यम से रोशन जायसवाल को यह सख्त हिदायत दी गई है कि वे जल्द से जल्द न्यायालय में जाकर आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।पुलिस ने बताया कि रोशन जायसवाल लंबे समय से फरार चल रहे हैं, जिसके बाद न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। आज की कार्रवाई उसी वारंट के अनुपालन में की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य अभियुक्त पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का दबाव बनाना है।