बिहार स्वास्थ्य मेला 2025 का शुभारंभ,50 से अधिक OPD स्टॉल वरीय चिकित्सक मौजूद 

===================================
पटना,11 जुलाई 2025
बिहार सरकार की ओर से 11 जुलाई से 12 जुलाई तक बिहार स्वास्थ्य मेला 2025 का आयोजन पटना के बापू सभागार एवं ज्ञान भवन में किया गया ।
इस दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा के साथ कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता ,पहुंच और जन जागरूकता को बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मेले में बिहार में उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की झलक मिलेगी। इस स्वास्थ्य मेले में 50 से अधिक ओपीडी स्टाल लगाए गए हैं ,जहां राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों को वरीय चिकित्सक परामर्श देंगे। साथ ही साथ जांच के लिए भी विभिन्न प्रकार की आधुनिक मशीन भी स्वास्थ्य मेले में लगाई गई है।
इस स्वास्थ्य मेले में एलोपैथी ,आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और योग जैसी चिकित्सा पद्धतियों के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए हैं ।दो दिनों तक चलने वाली इस स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य परीक्षण टीकाकरण परामर्श और दवा का वितरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इस मेले में टेली मेडिसिन ,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण ,वैलनेस रूम ,फिजियोथैरेपी, लाइव पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड ,नेत्र जांच ,कार्डियोलॉजी एवं त्वचा एवं स्त्री रोग, मानसिक स्वास्थ्य और कैंसर स्क्रीनिंग जैसे अत्याधुनिक सुविधा मुहैया कराई गई है।
लड़कियों के लिए एचपीवी टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई है यह बिहार सरकार की एक अनोखी पहल है। सर्वाइकल कैंसर से निजात दिलाने के लिए लड़कियों को hpv का टीकाकरण किया जा रहा है।
