भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर ED की छापेमारी और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इन घटनाओं को भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति का हिस्सा बताया।
शुक्रवार को जारी बयान में भट्टाचार्य ने कहा कि कुछ दिन पहले केरल के पूर्व CM पिनराई विजयन के आवास पर ED की छापेमारी हुई थी, वहीं आज बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर उस समय हमला हुआ जब वे चुनाव बाद की हिंसा से पीड़ित एक परिवार से मिलने जा रहे थे।उन्होंने कहा, _”यह घटनाएं अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि विपक्ष के खिलाफ भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति का हिस्सा हैं। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो या राजनीतिक हिंसा का माहौल, भाजपा लोकतांत्रिक असहमति और विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए हर हथकंडा अपनाने पर आमादा दिखती है।”_
भाकपा-माले महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी इस राजनीति की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों, राजनीतिक बहुलता तथा विपक्ष की स्वतंत्र भूमिका पर हो रहे हर हमले का प्रतिरोध करने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को TMC ने भी राजनीतिक साजिश बताया है, जबकि ED ने पिनराई विजयन के आवास पर हुई कार्रवाई को नियमित जांच का हिस्सा बताया था।
–
