कांग्रेस ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू की 109 वीं जयंती
==================================
पटना. 12 जुलाई 2025
बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की 109 वी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार को विकास के राह पर अग्रसर करने के लिए सत्येंद्र बाबू ने असीमित प्रयास किये। उनके द्वारा बिहार में उद्योग कारखानों के स्थापना को लेकर दूरदर्शी सोच थी, जिसे उन्होंने मूर्त रूप दिया। बिहार के राजनैतिक इतिहास के नायक के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने सत्येंद्र बाबू को कांग्रेस के आदर्श पुरुष की संज्ञा दी और कहा कि उनके बताएं रास्तों पर चलना होगा।
जयंती के अवसर पर कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, राजेश राठौड़, अजय चौधरी, असितनाथ तिवारी, सौरभ सिन्हा, वैद्यनाथ शर्मा, राकेश कुमार पप्पू, प्रभात कुमार सिंह, आदित्य कुमार पासवान, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, अजय सिंह, मनोज शर्मा गुरूदयाल सिंह, मो.शाहनवाज, सत्येन्द्र कुमार सिंह, साधना रजक, कामरान हुसैन, सरोज कुमार सिंह, सुदय शर्मा, मृणाल अनामय, पंचदेव राम, आशा देवी, कलामुद्ीन अंसारी, डा0 ब्रजमोहन मालवीय, अमरेन्द्र चैधरी, प्रेमनाथ तिवारी,धूमन सिंह, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।